जमुई में पैक्स निर्वाचन 2026 की तैयारी तेज, डीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग

KK Sagar
2 Min Read

जमुई। पैक्स निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी नवीन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। बैठक में निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त और सुचारु रूप से संपन्न कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

6 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से मतदान

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जमुई जिले के 10 प्रखंडों के अंतर्गत 45 पैक्सों की प्रबंधकारिणी समिति के विभिन्न पदों के लिए 6 फरवरी 2026 को सुबह 7:00 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया मतपत्रों के माध्यम से संपन्न होगी।

मतदान केंद्रों पर अधिकारियों की नियुक्ति

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी-सह-स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट और सुपर जोनल दंडाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विधि-व्यवस्था संधारण, निष्पक्ष मतदान और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

नियंत्रण कक्ष की स्थापना

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि मतदान दिवस पर आम मतदाताओं से प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06345-224799 है, जो मतदान दिवस पर सुबह 6:00 बजे से निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक कार्यरत रहेगा।

बैठक में रहे शामिल

इस बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सह विभागीय जांच, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, स्थापना उप समाहर्ता, डीएसपी जमुई सहित पीठासीन पदाधिकारी, स्टैटिक पदाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....