Bihar: बिहार विधानसभा की छत का एक हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे स्पीकर

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। शुक्रवार को सत्र के चौथे दिन बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, विधानसभा स्पीकर सदन की कार्यवाही के लिए जा रहे थे विधानसभा के अंदर जा रहे थे तभी भवन की छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि वो इसकी चपेट में नहीं आए।

सदन की कार्यवाही में शामिल होने जा रहे विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) उस समय बाल-बाल बच गए, जब भवन की बालकनी की छत का एक एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। गनीमत रही कि जिस वक्त मलबा गिरा, स्पीकर उससे सुरक्षित दूरी पर थे। इस घटना के बाद विधानसभा परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

कुछ महीनों पहले कराया गया था रिनोवेशन

Advertisement

इस घटना को लेकर विपक्षी विधायकों ने सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। दरअसल, बिहार विधानसभा भवन का बड़े पैमाने पर कुछ महीनों पहले रिनोवेशन (जीर्णोद्धार) कराया गया था। इस पर बिहार सरकार की ओर से लाखों रुपये खर्च किए गए थे। रिनोवेशन के बाद आज हुई घटना ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

आरजेडी ने की जांच की मांग

इधर विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल ने हादसे की जांच की मांग की है। राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने निर्माण कार्य को लेकर जांच की मांग की। राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने बताया कि यहां पर आए हुए थे, शून्य काल के लिए अपने प्रश्न जमा करने और उसी समय अचानक से ये जो छज्जा गिर गया। कई माननीय सदस्य यहां पर थे। अगर यही छज्जा अंदर गिरा होता तो समझिए क्या होता? भवन निर्माण में किस तरह की लापरवाही हो रही है। यहां पर अगर किसी की गाड़ी खड़ी होती तो गाड़ी तो टूट जाती। सरकार इसको देखे और संज्ञान ले।

Share This Article