सीतारामडेरा थाने के पास मंदिर में चोरी, चोरों ने तीन दान पेटियों के ताले तोड़े

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने थाने से बिल्कुल सटे शिव हनुमान मंदिर को अपना निशाना बनाया। बीती रात हुई इस चोरी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना का विवरण
​जानकारी के अनुसार, चोर मंदिर की दीवार फांदकर परिसर के अंदर दाखिल हुआ। उसने मंदिर में रखी तीन दान पेटियों के ताले तोड़ दिए और उसमें जमा नकदी लेकर फरार हो गया। सुबह जब मंदिर के सेवक मुन्ना पात्रों ने मंदिर के कपाट खोले, तो बिखरा हुआ सामान और टूटे ताले देखकर दंग रह गए।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
​चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाने के इतने करीब चोरी होने से स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी नाराजगी है।

Share This Article