धनबाद – गंभीर रोगियों को राहत: कैंसर के इलाज के लिए 25 हजार, अन्य बीमारियों पर 5 हजार तक सहायता

KK Sagar
2 Min Read

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति के लाभुकों को चिकित्सा अनुदान प्रदान करने हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

पीड़ित आवेदकों के लिए सहायता राशि स्वीकृत

बैठक में तोपचांची प्रखंड से प्राप्त 13, बलियापुर से 3, बाघमारा से 7, एग्यारकुंड से 2, गोविंदपुर से 1 तथा टुंडी प्रखंड से प्राप्त 70 आवेदनों की समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत कैंसर रोग से पीड़ित आवेदकों के लिए 25,000 रुपये, हृदय रोग से पीड़ित आवेदकों के लिए 5,000 रुपये तथा डिस्लिप्रिडेनिया से पीड़ित आवेदकों के लिए 5,000 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

कैंसर रोग के इलाज के लिए अधिकतम 25,000 रुपये

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन रोगों का इलाज संभव है, उन मरीजों का उपचार सदर अस्पताल में कराया जाएगा। वहीं कैंसर रोग के इलाज के लिए अधिकतम 25,000 रुपये तथा अन्य बीमारियों के लिए लाभुकों को 3,000 से 5,000 रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

बैठक में रहे उपस्थित

बैठक में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी जियाउल अंसारी, धनबाद विधायक के प्रतिनिधि बाल मुकुंद राम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....