डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : 10 फरवरी ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ के अवसर समाहरणालय सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान द्वारा किया गया। सभागार में ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ के अवसर पर Smart tech safe choices exploring the safe and responsible use of AI थीम पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, सामान्य नागरिक और प्रज्ञा केंद्र संचालक सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा और एआई के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
एनआइसी के तत्वावधान में आयोजित ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों व विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित, जिम्मेदार व प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक करना था। मौके पर उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिभागियों द्वारा शपथ ग्रहण की गई।
कार्यशाला में डीडीसी नागेंद्र पासवान, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी किशोर प्रसाद, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनीष कुमार प्रसाद, इंस्पेक्टर कुनाल कुमार, जोनल कोऑर्डिनेटर तारक दास, मास्टर ट्रेनर रोहित राज और साइबर पीस फाउंडेशन सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपस्थित प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को उपयोगी व ज्ञानवर्धक बताया। कार्यक्रम का संचालन वरूज ओझा द्वारा किया गया।

