अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ मैच में खेलने पर सस्पेंस

Neelam
By Neelam
2 Min Read

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत अपना दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को खेलेगा। हालांकि, उससे पहले भारत के लिए बुरी खबर यह आई है कि उनके स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं हैं। टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिछले मैच से पहले ही थे बीमार

सूत्रों के मुताबिक वह अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच से पहले ही बीमार थे। 7 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप के ओपनर में खेलने के बाद उनकी हालत और खराब हो गई। मुंबई में अभिषेक को तेज बुखार था और तुरंत राहत के लिए उन्हें ड्रिप्स दी गईं।

वॉशिंगटन सुंदर टीम से जुड़े

बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में टीम के पहले ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा नहीं लिया। भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान मंगलवार को कहा, अभिषेक को अभी पेट से जुड़ी कुछ परेशानी है, लेकिन उम्मीद है कि कुछ दिनों में वह मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने ये भी बताया की वॉशिंगटन सुंदर कल टीम से जुड़ गए हैं और आज अभ्यास करेंगे।

Share This Article