Bihar: ‘अनुष्का यादव के घर से निकलते थे तेज प्रताप यादव’, जयचंद बताने पर बिफरे मुकेश रोशन का वार

Neelam
By Neelam
4 Min Read

बिहार की राजनीति में एक बार फिर तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव प्रकरण सुर्खियों में है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पर आरोप लग रहे हैं कि अनुष्का यादव के साथ उनका करीबी रिश्ता था। हालांकि, तेज प्रताप यादव ने बीते दिनों “जयचंदों” का जिक्र कर, उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया।

मुकेश रोशन ने तेज प्रताप के खिलाफ खोला मोर्चा

तेज प्रताप ने साजिश के पीछे 5 जयचंदों के नाम लिया। इनमें से एक ने तेज प्रताप यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ये नेता हैं डॉ मुकेश रौशन, जो महुआ के पूर्व विधायक हैं। मुकेश रोशन ने तेज प्रताप पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पहले सार्वजनिक रूप से जो तस्वीरें और बातें सामने आईं, अब उनसे इनकार करना लोगों को उलझन में डाल रहा है।

“अनुष्का के घर तेज प्रताप का आना जाना था

मुकेश रोशन ने तेज प्रताप के अनुष्का संग रिश्तों पर कहा कि वह खुद ही अनुष्का के साथ तस्वीरें डालते थे। अनुष्का के घर तेज प्रताप का आना जाना था। कई बार वह अनुष्का के घर से निकलते हुए मीडिया के कैमरों में भी रिकॉर्ड हुए। अब वह कह रहे हैं कि उनका अनुष्का से कोई रिश्ता नहीं है। आप ड्रामा मत कीजिए। तेज प्रताप द्वारा रिश्ते को “मामा-भांजी” बताने पर रोशन ने इसे नाटक करार देते हुए कहा कि इस तरह की बातें अब लोगों को स्वीकार नहीं हैं।

शब्दों और आचरण में स्पष्टता रखने की सलाह

महुआ के पूर्व विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि तेज प्रताप यादव ने शब्दों की सीमा लांघ दी है। अब उन्हें उसी भाषा में जवाब देने होगा। रोशन ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को अपने शब्दों और आचरण में स्पष्टता रखनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की बयानबाजी से पार्टी की छवि प्रभावित होती है।

तेज प्रताप यादव की हरकतों से राजद को नुकसान-मुकेश

मुकेश रोशन ने कहा कि दूसरे व्यक्ति पर उंगली उठाने से पहले तेज प्रताप यादव को खुद का आचरण देख लेना चाहिए। तेज प्रताप यादव की हरकतों की वजह से ही राजद को 2025 को करारी हार का सामना करना पड़ा। तेज प्रताप ने पहले भी राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेताओं जगदानंद सिंह, रघुवंश सिंह और संजय यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की। उन्होंने लालू परिवार के कारण मान-सम्मान मिला। इसके कारण उन्हें किसी दूसरे व्यक्ति के साथ असम्मानजनक व्यवहार का अधिकार नहीं मिल जाता।

अनुष्का यादव की बच्ची का पिता होने का दावा

बता दें कि अनुष्का यादव ने बीते दिनों एक बच्ची को जन्म दिया तो सोशल मीडिया पर दावे किए जाने लगे कि बच्ची तेज प्रताप की है। दूसरी ओर तेज प्रताप यादव ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इसे साजिश बताया और कहा कि वह इससे परेशान हैं। इसी मामले को लेकर आरजेडी के पूर्व नेता मुकेश रोशन ने भी तेज प्रताप पर निशाना साधा है।

Share This Article