निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय व पशुपालन कार्यालय का उपायुक्त–एसएसपी ने लिया जायजा, 25 अप्रैल तक कार्य पूरा करने का निर्देश

KK Sagar
1 Min Read

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुलिस लाइन के सामने स्थित प्रांतीयकृत पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय के सभी कार्यालयों, परिसर, परिसर में नवनिर्मित अवर प्रमंडल पशुपालन कार्यालय भवन, गोदाम और बाउंड्री वॉल का जायजा लिया।

बाउंड्री वॉल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ठेकेदार को बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

25 अप्रैल तक भवन हैंडओवर करने का आदेश

उपायुक्त ने अवर प्रमंडल पशुपालन कार्यालय और गोदाम के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराते हुए 25 अप्रैल तक दोनों भवनों को हैंडओवर करने का निर्देश दिया।

अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार, गव्य विकास सह पशुपालन पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, सहायक पोल्ट्री ऑफिसर अरुण कुमार, धनंजय कुमार सिन्हा, पशु शल्य चिकित्सक सिद्दिकी एल मनौवर, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी भीम प्रसाद, आदर्श ग्राम पदाधिकारी अमित कुमार, बन्दना सेठ, मुकेश कुमार, विकास कुमार, मो. आरिफ अंसारी, नितेश कुमार राम, दीपक कुमार, मो. युसुफ अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....