रामगढ़ – डीएवी केदला के शिक्षकों को मिला सम्मान, पूर्व छात्रों ने किया गुरुजनों का अभिनंदन

KK Sagar
1 Min Read

रामगढ़: केदला नगर स्थित डीएवी स्कूल में गुरुवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2008–10 बैच के पूर्व छात्र एवं गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि संदीप चौधरी उर्फ सोनू चौधरी तथा युवा राजद के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान दोनों पूर्व छात्रों ने अपने विद्यालय जीवन की यादों को ताजा किया और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डीएवी केदला से प्राप्त शिक्षा और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनके जीवन को सही दिशा दी है। आगे बढ़ने के लिए गुरुजनों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन बेहद आवश्यक होता है।

इस अवसर पर सम्मानित किए गए शिक्षकों में विद्यालय के प्राचार्य बी.के. बनर्जी, राम विजय प्रसाद, आर.के. चौधरी, दीपक कुमार, शशि कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल थे। समारोह का माहौल भावुक और प्रेरणादायक रहा, जहां गुरु–शिष्य परंपरा की गरिमा देखने को मिली।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....