Bihar:तेज प्रताप की पार्टी जनशक्ति जनता दल को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, प्रेम कुमार यादव को अहम जिम्मेदारी

Neelam
By Neelam
2 Min Read

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बिहार में अपनी पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा की है। तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से प्रेम कुमार यादव को बिहार प्रदेश संगठन का नेतृत्व सौंपने का निर्णय लिया है। नए प्रदेश अध्यक्ष को पूरे बिहार में पार्टी का बेस मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी

तेज प्रताप यादव ने प्रेम कुमार यादव को बिहार प्रदेश संगठन का नेतृत्व सौंपने के बाद कहा कि पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नए प्रदेश अध्यक्ष राज्यभर में संगठन का ढांचा मजबूत करेंगे और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए पार्टी को नए विस्तार की दिशा में आगे बढ़ाएंगे।

तेज प्रताप की बिहार यात्रा की तैयारी

तेज प्रताप ने कहा कि जन शक्ति जनता दल का संगठन बहुत दिन से निष्क्रिय  था। आज हमने बिहार प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हमने प्रेम को चुना है। इनकी जिम्मेदारी पार्टी को खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष बिहार की सभी विधानसभाओं में पार्टी की कमेटियां बनाएंगे और मेरी यात्रा लगाने का काम करेंगे।

Share This Article