“100 करोड़ भी कम होगा” पवन सिंह की पत्नी के सपोर्ट में आईं अक्षरा सिंह, ज्योति के लिए मांगी बड़ी एलिमनी

Neelam
By Neelam
3 Min Read

भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है। इस बीच ज्योति ने पवन से एलिमनी और आर्थिक सपोर्ट की मांग है। ज्योति सिंह ने पवन सिंह से 10 करोड़ का गुजारा-भत्ता मांगा है। इस पर पवन की एक्स गर्लफ्रेंड और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ज्योति को सपोर्ट किया है

“एलिमनी एक महिला का अधिकार

अक्षरा सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि यदि आपने शादी की है, शादी करके आप किसी को लेकर आए हैं, तो आपका दायित्व भी बनता है। उन्होंने कहा कि एक महिला का अधिकार है कि वो अपनी एलिमनी ले।

पवन सिंह पर अक्षरा सिंह का तीखा तंज

ज्योति सिंह के सपोर्ट में उतरीं अक्षरा ने कहा, मुझे लगता है कि जो उन्होंने (ज्योति सिंह) झेला है, उसके बाद 100 करोड़ भी कम पड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि एलिमनी देना चाहिए और समाज को मिलकर दिलवाना चाहिए।

कभी बेहद करीब थे अक्षरा और पवन सिंह

बता दें कि एक समय था जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच नजदीकियां थीं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इसके बाद ब्रेकअप की खबरें आ गईं। रिश्तों में टूट के बाद कई बार अक्षरा सिंह ने इसको लेकर पवन सिंह के खिलाफ भी बोल चुकी हैं। ऐसे में एक बार फिर जब उन्हें मौका मिला है तो उन्होंने पावरस्टार को निशाने पर लिया है।

क्या है ज्योति सिंह की मांग?

11 फरवरी को आरा सिविल कोर्ट स्थित कुटुंब न्यायालय में ज्योति सिंह ने जज के सामने कहा कि शादी को सात साल हो चुके हैं, लेकिन उन्हें न तो पति का साथ मिला और न ही भरण-पोषण। उन्होंने कहा कि हर तारीख पर वे खुद उपस्थित होती हैं, जबकि उनके पति अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। कोर्ट परिसर में उन्होंने कहा कि वह सुलह चाहती हैं, लेकिन अगर साथ नहीं रखना है तो 10 करोड़ रुपए मेंटेनेंस दिया जाए। यह कहते हुए वह फूट-फूटकर रो पड़ीं।

Share This Article