नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, बोले-अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी अब एक नई जिम्मेदारी भी निभाने जा रहे हैं। अशोक चौधरी अब पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर योगदान देंगे। इस बात की जानकारी खुद अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

अशोक चौधरी ने दी नई जिम्मेदारी की जानकारी

जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी ने सोमवार को अपने एक पोस्ट में लिखा, “नई जिम्मेदारी, नया संकल्प, आज मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है कि मैं #पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ करने जा रहा हूं।”

अशोक चौधरी का पोस्ट

अशोक चौधरी ने आगे लिखा, ” मैं विशेष रूप से हमारे मित्र प्रो. एसपी शाही जी, कुलपति, मगध विश्वविद्यालय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग ने मुझे सदैव प्रेरित किया। साथ ही प्रो. उपेंद्र सर, कुलपति, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय तथा कुलसचिव, जनाब अबू बकर रिजवी साहब का भी हार्दिक धन्यवाद, जिनके सान्निध्य में हमें कार्य करने का अवसर मिलेगा।”

नाम की वजह से अटका था नियुक्ति का मामला

जानकारी के अनुसार, जेडीयू के मंत्री की नियुक्ति का मामला नाम में गड़बड़ी की वजह से अटका था। सहायक प्राध्यापक नियुक्ति के संदर्भ में पेश दस्तावेजों में से कुछ में अशोक कुमार नाम लिखा है। कुछ एक दस्तावेजों में अशोक चौधरी लिखा है। इसके चलते एक साल से अशोक चौधरी की नियुक्ति अटकी पड़ी थी।

2025 में आया था सहायक प्राध्यापक का रिजल्ट

दरअससल बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने 20-2021 में राजनीति शास्त्र के सहायक प्राध्यापक के 280 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। इसकी परीक्षा हुई और 2025 में इसका रिजल्ट निकाला। इसमें कुल 276 अभ्यर्थियों का इस पद के लिए चयन किया गया।

Share This Article