साहेबगंज। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त हेमंत सती ने आज समाहरणालय परिसर में नगर पालिका चुनाव 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर मतगणना (काउंटिंग) प्रक्रिया का विस्तृत डेमोंस्ट्रेशन कराया।
डेमोंस्ट्रेशन का मुख्य उद्देश्य मतगणना कार्य में संलग्न पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित प्रक्रिया, पारदर्शिता तथा सतर्कता के मानकों से अवगत कराना था। इस दौरान मतपत्रों की गणना, अमान्य मतों की पहचान, परिणाम संधारण, विभिन्न प्रपत्रों के संधारण एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन से संबंधित बिंदुओं पर चरणबद्ध जानकारी दी गई।
उपायुक्त हेमंत सती ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतगणना कार्य पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विधि-सम्मत तरीके से संपन्न कराया जाए। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी साहेबगंज गौतम भगत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा सहित मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों ने मतगणना प्रक्रिया को गंभीरता, सजगता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
जिला नियंत्रण कक्ष, साहेबगंज – हेल्पलाइन नंबर
📞 9006963963, 9631155933, 9065370630
☎ 06436-356485, 06436-222101, 06436-222202

