बिहार में गृह विभाग का बजट आज, सम्राट चौधरी करेंगे पेश

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार विधानसभा का बजट सत्र जारी है। बिहार के गृह मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज विधानसभा में गृह विभाग का बजट पेश करेंगे। बिहार के गृह मंत्री बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी गृह विभाग का बजट पेश करेंगे।

कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण का खाका करेंगे पेश

विधानसभा में गृह विभाग का बजट पेश करने के दौरान गृह मंत्री सम्राट चौधरी राज्य की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और भविष्य की पुलिसिंग योजनाओं का खाका सदन के सामने रखेंगे। बजट भाषण में मुख्य रूप से पुलिस बल के आधुनिकीकरण, नई भर्तियों और तकनीकी संसाधनों के बढ़ते उपयोग पर जोर दिया जाएगा।

पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के आंकड़े होंगे पेश

सरकार अपराध दर में कमी लाने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए किए गए प्रयासों के अहम आंकड़े भी पेश करेगी। ये बजट राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पारदर्शी पुलिसिंग सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार की प्राथमिकताओं को दिखाएगा।

विधानसभा में सियासी घमासान के आसार

सम्राट चौधरी एक ओर सदन में गृह विभाग की उपलब्धियों को गिनवाने की तैयारी में हैं, तो दूसरी ओर विपक्ष के विधायक नीट की छात्रा ‘संवेदना’ मौत मामले में हंगामा कर सकते हैं। विपक्ष सरकार को कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने की रणनीति बना चुका है।

Share This Article