जमशेदपुर के युवाओं के लिए बड़ी खबर: अब अपने शहर में ही कर सकेंगे MBA और DCA, सरकार ने दी ‘प्रोफेशनल कॉलेज’ को मंजूरी

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: लौहनगरी और कोल्हान क्षेत्र के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक शानदार खबर आई है। लंबे समय से प्रतीक्षित जमशेदपुर प्रोफेशनल कॉलेज को आखिरकार राज्य सरकार ने हरी झंडी दे दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यहां प्रोफेशनल कोर्सेज की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

इन कोर्सेज से होगी शुरुआत
कॉलेज के संचालन को मंजूरी मिलने के साथ ही यहां MB और DCA जैसे महत्वपूर्ण कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके शुरू होने से अब स्थानीय छात्रों को इन डिग्री कोर्सेज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

महत्वपूर्ण बिंदु
सत्र की शुरुआत: शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पढ़ाई शुरू होगी।

सरकारी संचालन: कॉलेज का संचालन पूरी तरह राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। फिलहाल इसे पीपीपी मोड पर चलाने का कोई विचार नहीं है।

विधायक की पहल: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में इस कॉलेज के तैयार भवन और संचालन में हो रही देरी का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया था, जिसके बाद सरकार ने यह निर्णय लिया।

स्किल डेवलपमेंट और रोजगार पर जोर
विधायक पूर्णिमा साहू ने इसे कोल्हान के युवाओं की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि डिग्री कोर्सेज के साथ-साथ यहां शॉर्ट टर्म स्किल डेवलपमेंट कोर्स भी शुरू किए जाएं।

इन क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ
इस कॉलेज के शुरू होने से न केवल जमशेदपुर सिदगोड़ा बल्कि सरायकेला और चाईबासा के छात्रों को भी सीधा फायदा मिलेगा। टाटा स्टील और अन्य सहायक उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रोफेशनल तैयार होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Share This Article