रेलवे अलर्ट: जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस अब हुबली तक ही चलेगी, जानें नई तारीखें और वजह

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर :अगर आप आने वाले दिनों में जसीडीह से गोवा (वास्को द गामा) की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण पश्चिम रेलवे के केसल रॉक और कुलें रेल खंड के बीच चल रहे मरम्मत कार्य (ब्लॉस्ट क्लीनिंग मशीन वर्क) के कारण इस रूट की साप्ताहिक ट्रेन सेवा में बड़ा बदलाव किया गया है।

हुब्बल्लि पर ही थम जाएगी ट्रेन की रफ्तार
दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार, चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला और झारसुगुडा स्टेशनों से होकर गुजरने वाली जसीडीह-वास्को द गामा-जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस अब 27 अप्रैल से 05 जून तक अपने गंतव्य ‘वास्को द गामा’ तक नहीं जाएगी। इस अवधि के दौरान यह ट्रेन केवल श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्लि जंक्शन तक ही संचालित होगी।

प्रभावित ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

  1. ट्रेन नंबर 17322 (जसीडीह से वास्को द गामा):
    यह ट्रेन जसीडीह से प्रस्थान करने के बाद केवल हुब्बल्लि जंक्शन तक जाएगी। हुब्बल्लि से वास्को द गामा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

प्रभावित तारीखें: 27 अप्रैल, 05 मई, 11 मई, 18 मई, 25 मई और 01 जून।

  1. ट्रेन नंबर 17321 (वास्को द गामा से जसीडीह):
    वापसी में यह ट्रेन वास्को द गामा के बजाय हुब्बल्लि जंक्शन से अपनी यात्रा शुरू करेगी। वास्को द गामा से हुब्बल्लि के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।

प्रभावित तारीखें: 01 मई, 08 मई, 15 मई, 22 मई, 29 मई और 05 जून।

क्यों लिया गया यह फैसला?
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, घाट सेक्शन में रेल लाइन के रखरखाव और ब्लॉस्ट क्लीनिंग मशीन के जरिए सफाई का कार्य किया जाना है। सुरक्षा को देखते हुए इस ब्लॉक के दौरान ट्रेनों का परिचालन सीमित किया गया है।

Share This Article