पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, आज प्रेसिडेंशियल डिबेट 

Reena Sharma
3 Min Read

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। पीयू के छात्रसंघ चुनाव में आज का दिन काफी अहम होने वाला है। छात्रसंघ चुनाव के तहत आज प्रेसिडेंशियल डिबेट का आयोजन किया जा हा है। यह कार्यक्रम पटना साइंस कॉलेज में होगा। इसके साथ ही आज शाम चुनाव प्रचार भी समाप्त हो जाएगा।

दोपहर एक बजे से शुरू होगा डिबेट

प्रेसिडेंशियल डिबेट पटना साइंस कॉलेज में दोपहर एक बजे से होगा। पटना विश्वविद्यालय ने प्रेसिडेंशियल डिबेट कराने का फैसला बुधवार को यूनिवर्सिटी की छात्रसंघ चुनाव समिति की अनुशंसा पर लिया। कुलपति प्रो. नमिता सिंह के निर्देश पर छात्रसंघ चुनाव केंद्रीय समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया।

Advertisement

आचार संहिता के दायरे में प्रेसिडेंशियल डिबेट

विश्वविद्यालय के विधि पदाधिकारी सह मीडिया प्रभारी डा. वीरेंद्र पासवान इसको लेकर बताया कि अध्यक्षीय भाषण में सेंट्रल पैनल के सभी 11 अध्यक्ष उम्मीदवार शामिल होंगे। इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों को आचार संहिता का पालन करना होगा। सभी अध्यक्ष उम्मीदवार अनुशासन में ही रहकर अपनी बात रखेंगे।

पांच मिनट में रखनी होगी अपनी बात

डिबेट में प्रत्येक अध्यक्ष उम्मीदवार को पांच मिनट में ही अपनी पूरी बात रखनी होगी। वे सिर्फ अपने नीतिगत घोषणा पर सिर्फ अपना पक्ष रखना होगा। इसके साथ ही उनको चुनाव आचार संहिता का अनुपालन भी करना होगा।

प्रेसिडेंशियल डिबेट को लेकर सुरक्षा बढ़ी

प्रेसिडेंशियल डिबेट के मद्देनजर पटना साइंस कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पिछले चुनाव में इस डिबेट के बीच गोली चलने की घटना हुई थी। पूर्व में प्रेसिडेंशियल डिबेट का स्थान पटना वीमेंस कॉलेज तय किया गया था। हालांकि इस बहस के लिए निर्धारित समय से पहले ही छात्र नेताओं ने कॉलेज परिसर में घुसकर प्रचार की कोशिश की थी। इस पर हंगामा होने पर डिबेट स्थगित कर दिया गया था। 

28 फरवरी को मतदान

पीयू छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान 28 फरवरी को होगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। 28 फरवरी को सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक वोटिंग होगी। वोटिंग समाप्त होने के बाद इसी दिन शाम 4.30 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। रात तक नतीजे आने की संभावना है। 

Share This Article