“मालिक चाहेंगे वही होगा…”, नितिन नवीन से मुलाकात के बाद बोले पवन सिंह, राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, पवन सिंह ने दिल्ली में भाजपा ऑफिस जाकर बीजेपी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन से मुलाकात की। बंद कमरे में हुई इस मीटिंग के बाद कयास तेज हो गए हैं कि क्या बीजेपी इस बार पवन सिंह को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है।

पवन सिंह ने कहा- शिष्टाचार मुलाकात

राज्यसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन चल रहा है। इस बीच पवन सिंह ने नितिन नवीन से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पवन सिंह ने कहा कि उन्होंने नितिन नवीन से आशीर्वाद लिया और ये शिष्टाचार मुलाकात थी।

Advertisement

मैं पार्टी का छोटा सिपाही-पवन सिंह

क्या बीजेपी उन्हें राज्यसभा भेजेगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा, “मैं पार्टी का छोटा सिपाही हूं। मालिक जो भी कहेंगे, वही होगा। मैंने हमेशा पार्टी के निर्देशों का पालन किया है और आगे भी करता रहूंगा।” 

2025 की बंपर जीत का मिलेगा इनाम!

साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में पवन सिंह भाजपा के ‘स्टार प्रचारक’ के तौर पर उभरे थे। माना जा रहा है कि एनडीए की बंपर जीत और राजपूत-कुशवाहा समीकरण को साधने में पवन सिंह की भूमिका अहम रही, जिसका ‘इनाम’ पार्टी उन्हें राज्यसभा भेजकर दे सकती है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पहले भी संकेत दिए थे कि पार्टी ने पवन सिंह के लिए कुछ ‘बड़ा’ सोच रखा है।

Share This Article