डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर:दक्षिण पूर्व रेलवे के आर्द्रा डिवीजन में मेंटेनेंस कार्य के लिए लिए गए ‘ब्लॉक’ के कारण मार्च के पहले सप्ताह में रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने, उनके रूट बदलने और समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। अगर आप इस हफ्ते यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो सूची जरूर देख लें।
पूरी तरह से रद्द रहने वाली ट्रेनें
आसनसोल-आर्द्रा मेमू (68045/46): यह ट्रेन 6 और 7 मार्च को रद्द रहेगी।
आर्द्रा-मेदिनीपुर मेमू (68090/89): यह ट्रेन 3, 6 और 8 मार्च को नहीं चलेगी।
भोजूडीह-चंद्रपुरा मेमू (68079/80): यह ट्रेन 2 और 7 मार्च को रद्द की गई है।
शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेन (आंशिक बदलाव)
टाटा-आसनसोल मेमू पैसेंजर (68056/60): यह ट्रेन 2, 4, 5, 6 और 7 मार्च को अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं जाएगी। यह केवल आर्द्रा स्टेशन तक ही जाएगी और वहीं से वापस टाटा के लिए लौट जाएगी।
रूट में बदलाव
टाटा-हटिया एक्सप्रेस (18601): 3 मार्च को यह ट्रेन अपने सामान्य मार्ग के बजाय चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी।
देरी से चलने वाली ट्रेनें
ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से रवाना होंगी।
बोकारो स्टील सिटी-आसनसोल मेमू: 2, 3, 5, 6 और 7 मार्च को।
धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस: 2, 3, 5, 6 और 8 मार्च को।

