क्या तेजस्वी लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव? बिहार में सियासी सरगर्मी तेज

Reena Sharma
3 Min Read

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होने हैं। इससे पहले प्रदेश का सियासी पारा हाई है। संख्या बल के अनुसार एनडीए आराम से चार सीटों पर विजय होगी। मगर एक सीट विपक्ष जीत सकता है यदि सारा विपक्ष एक साथ रहे तो। क्योंकि बिहार में राज्यसभा की एक सीट के लिए 41 वोट चाहिए। महागठबंधन जिसमें आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी दल और आईआईपी मिलाकर 35 वोट ही होते हैं मगर इसमें एआईएमआईएम के पांच और बीएसपी के एक विधायक को मिला दें तो।

तेजस्वी यादव के नाम की चर्चा

इस बीच आरजेडी की ओर से आए बयान सियासी गलियारों में कई शिगूफों को जन्म दिया। बिहार के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों एक ही सवाल गूंज रहा है। क्या तेजस्वी यादव बिहार की राजनीति छोड़ दिल्ली का रुख करेंगे? दरअसल, महागठबंधन से तेजस्वी यादव के नाम की चर्चा शुरू है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के राज्यसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है। हालांकि इस पर आधिकारिक रूप से अभी कुछ तय नहीं हुआ है।

Advertisement

आरजेडी लड़ेगी राज्यसभा चुनाव

राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी के बीच मुख्य विपक्षी दल राजद ने आगामी राज्यसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। राज्यसभा चुनाव को लेकर आरजेडी ने बीते रविवार को पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक की थी। इस बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ। साथ ही राज्यसभा के उम्मीदवार के चयन के लिए लालू यादव और तेजस्वी को अधिकृत किया गया। बैठक में तय हुआ कि जो भी प्रत्याशी होगा वो नामांकन के आखिरी दिन (05 मार्च) नॉमिनेशन करेगा। अब देखना होगा कि तेजस्वी के नाम की चर्चा कितनी सच होती है।

बिहार में राज्यसभा चुनाव का अंकगणित

बता दें कि बिहार में राज्यसभा की सीटों के लिए होने वाले चुनाव में संख्या बल का खेल बेहद अहम है। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटें हैं। इनमें एनडीए को चार सीटें जीतने में कोई परेशानी नहीं है। पांचवीं सीट के लिए एनडीए को तीन विधायक चाहिए जबकि महागठबंधन को छह विधायक। ये छह विधायक एआईएमआईएम और बीएसपी के पास हैं। यानी विपक्ष अपना एक उम्मीदवार राज्यसभा में भेज सकता है मगर यहां पर एक पेंच है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान कह चुके हैं कि इस बार एआईएमआईएम अपना उम्मीदवार भेजना चाहती है और महागठबंधन उसे अपना समर्थन दे। लेकिन रविवार को आरजेडी संसदीय दल की बैठक हुई जिसमें तेजस्वी यादव को अधिकृत किया गया कि वो राज्यसभा के लिए विपक्ष के नेता का चुनाव करें।

Share This Article