सोनारडीह रेलवे फाटक दो रात रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से करें आवागमन

KK Sagar
1 Min Read

सोनारडीह। रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनारडीह स्थित रेलवे फाटक संख्या-7/SPL./3T पर सड़क यातायात अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। ट्रेनों की सुरक्षित एवं सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 07 मार्च 2026 एवं 10 मार्च 2026 को रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक उक्त रेलवे फाटक से किसी भी प्रकार का सड़क आवागमन संभव नहीं होगा। इस अवधि में फाटक पूरी तरह बंद रहेगा।

रेल प्रशासन ने आम जनता, स्थानीय निवासियों, व्यवसायियों तथा वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही अनावश्यक असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाएं और यातायात संबंधी निर्देशों एवं संकेतकों का पालन करें।

प्रशासन ने कहा है कि जनसहयोग से ही रेल संरक्षा से जुड़े कार्य समयबद्ध और सफलतापूर्वक पूरे किए जा सकते हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....