पटना में नीतीश कुमार ने बुलाई जेडीयू की अहम बैठक, राज्यसभा जाने से पहले पार्टी नेताओं संग मंथन

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार के राजनीतिक हालात तेजी से बदल रहे हैं।पिछले दो दशकों से राज्य की सत्ता की धुरी बने रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य छोड़कर दिल्ली रूख करने का बड़ा फैसला लिया है। नीतीश कुमार के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद नए मुख्यमंत्री का चुनाव करना होगा। जिसको लेकर बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की एक अहम बैठक बुलाई है।

सीएम आवास पर नीतीश ने बुलाई जेडीयू की बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने से पहले जेडीयू के सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों की आज अहम बैठक बुलाई है। ये बैठक आज शाम 5 बजे एक अणे मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर होगी। जेडीयू क इस को राजनीतिक लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

Advertisement

नए मुख्यमंत्री को लेकर हो सकता है मंथन

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में जेडीयू से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी के भीतर रणनीति को लेकर भी अहम बातचीत होने की संभावना है। दरअसल, नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। इससे बिहार में नया मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ हुआ। बिहार में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में सीएम आवास पर बुलाई गई यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

जेडीयू ऑफिस के बढ़ाई गई सुरक्षा

इधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद दूसरे दिन भी जेडीयू ऑफिस के बाहर हलचल है। गुरुवार को भी कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर जमकर बवाल किया था। जदयू कार्यकर्ताओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और बैरिकेडिंग भी की गई।

Share This Article