गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानियों व उनके आश्रितों को किया गया सम्मानित

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर धालभूम व घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों व उनके आश्रितों को पदाधिकारियों द्वारा शॉल देकर सम्मानित किया गया।

भूमि सुधार उप समाहर्ता द्वारा नीलिमा कर्मकार, पत्नी- कैप्टन सोमेंद्र सरकार, बिरसानगर तथा श्रीमती शुभलक्ष्मी राजेन्द्र नगर साक्ची, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा निहार रानी शर्मा,पति स्वर्गीय भागवत शर्मा संकोसाई डिमना रोड निवासी व आरती बसाक पति स्वर्गीय विजय कृष्ण बसाक गुनमय कॉलोनी, मानगो को सम्मानित किया गया।

अंचल अधिकारी घाटशिला, कार्यपालक दण्डाधिकारी धालभूम द्वारा भी स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *