बकरीद को लेकर मानगो के कई क्षेत्रों में चलाया गया विशेष साफ सफाई अभियान

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देश पर बकरीद के अवसर पर हयात नगर, जवाहर नगर ईदगाह मैदान, आजाद बस्ती व नगर निगम के अन्य क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सड़कों के किनारे के नालियों की सफाई कराया गया। इन क्षेत्रों में कचरा उठाव का कार्य कराया गया व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया।

मानगो नगर निगम अंतर्गत सभी मस्जिदों व मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों का साफ-सफाई कराया गया। साथ ही गली मोहल्लों व सड़कों की साफ-सफाई कराई गई।

कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया की आज के विशेष सफाई अभियान के लिए नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार को निर्देश दिए गए। साफ-सफाई कार्यो का देखरेख कुमार अंशुमन व राजेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *