बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का नोटिफिकेशन निकला फर्जी, बीएसईबी ने किया आगाह

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने की तिथि और समय को लेकर नोटिस इंटरनेट पर वायरल हो रही है।नोटिफिकेशन हूबहू बिहार बोर्ड के ऑफिशियल नोटिफिकेशन की नकल है, जिससे हर कोई धोखा खा सकता है। लेकिन BSEB ने साफ कर दिया है कि नोटिफिकेशन पूरी तरह से फर्जी है।

छात्रों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति

बीएसईबी, 10वीं रिजल्ट 2026 जारी करने से पहले हमेशा तारीख और समय की आधिकारिक जानकारी देता है। इस बीच सोशल मीडिया बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय को लेकर एक नोटिफिकेशन काफी शेयर किया जा रहा है। इसमें लिखा है कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आज दोपहर 1.30 बजे जारी होगा। छात्रों और अभिभावकों के बीच इसे लेकर भ्रम की स्थिति बन गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इसे पूरी तरह से फर्जी बताया है।

फर्जी नोटिस में क्या

वायरल नोटिस में शिक्षा विभाग और बोर्ड के अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें रिजल्ट जारी करने का समय भी उल्लेखित है। साथ ही कुछ वेबसाइट लिंक भी दिए गए हैं, जिससे यह असली जैसा लगे। लेकिन जांच में यह पूरी तरह से फर्जी पाया गया है। बोर्ड ने इसे साजिशन फैलाया गया भ्रम बताया है।

अभी बाकी है टॉपर वेरिफिकेशन?

बिहार बोर्ड टॉप मार्क्स हासिल करने वाले परीक्षार्थियों का वेरिफिकेशन करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैट्रिक के परीक्षार्थियों का मेरिट वेरीफिकेशन गुरुवार और शुक्रवार को किया गया था। इस बार 1035 परीक्षार्थियों का मेरिट वेरिफिकेशन किया जाना है। इस वजह से शुक्रवार को 500 से अधिक विद्यार्थियों का वेरिफिकेशन करने के बाद भी मेरिट वेरिफिकेशन के लिए 46 परीक्षार्थी बाकी रह गए। उन परीक्षार्थियों का वेरिफिकेशन आज शनिवार को किया जा रहा है। इसीलिए बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आज जारी नहीं हुआ।

बिहार बोर्ड मार्कशीट कहां से डाउनलोड करें?

बिहार बोर्ड टॉपर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति किसी भी वक्त बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 डेट और टाइम की आधिकारिक घोषणा कर सकती है। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com जैसी ऑनलाइन वेबसाइट से प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, DigiLocker से भी डिजिटल मार्कशीट हासिल की जा सकती है। वहीं, ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद स्कूल से मिलेगी।

Share This Article