आर्द्रा रेल मंडल में ‘रोलिंग ब्लॉक’: टाटा-हटिया एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट बदले

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: अगर आप आने वाले कुछ दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आर्द्रा रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यो के कारण रेलवे ने 5 अप्रैल तक ‘रोलिंग ब्लॉक’ लेने का फैसला किया है। इस फैसले का सीधा असर टाटा नगर से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ा है।

इन ट्रेनों पर पड़ा सबसे ज्यादा असर
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मार्च के अंतिम दिन और अप्रैल के पहले हफ्ते में कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।

टाटा-हटिया एक्सप्रेस (18601): लंबी दूरी की इस ट्रेन के मार्ग में बड़ा बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 31 मार्च, 1 और 4 अप्रैल को अपने नियमित मार्ग (चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी) के बजाय अब चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी।

टाटानगर-आसनसोल मेमू पैसेंजर (68056/68060): यह ट्रेन 2 अप्रैल को ‘शॉर्ट टर्मिनेट’ रहेगी। यानी यह ट्रेन आसनसोल तक जाने के बजाय केवल आर्द्रा स्टेशन तक ही जाएगी। आर्द्रा और आसनसोल के बीच यह सेवा पूरी तरह बंद रहेगी।

क्यों लिया गया है यह ब्लॉक?
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रैक की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए यह ‘रोलिंग ब्लॉक’ अनिवार्य है। हालांकि, अचानक हुए इन बदलावों और मार्ग परिवर्तन के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Share This Article