धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर समापक भुगतान, सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मार्च 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 40 सेवानिवृत्ति मामलों का निपटारा करते हुए सभी कर्मचारियों को उनका समापक भुगतान प्रदान किया गया।

मंडल प्रशासन द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भुगतान को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, ताकि कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

सम्मान समारोह में कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनकी वर्षों की सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में यूनियन और एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....