धनबाद मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले टिकट चेकिंग कर्मियों का सम्मान, “उत्कृष्ट सेवा प्रमाण पत्र” से नवाजे गए कर्मचारी

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर धनबाद मंडल में लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले टिकट चेकिंग कर्मियों को समय-समय पर प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित भी किया जा रहा है।

इसी क्रम में 1 अप्रैल 2026 को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल द्वारा मंडल के टिकट जांच विभाग के 12 टिकट चेकिंग कर्मियों और एक मुख्य माल पर्यवेक्षक को वित्तीय वर्ष 2025-26 में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए “उत्कृष्ट सेवा प्रमाण पत्र” प्रदान किया गया।

इन सभी रेल कर्मियों ने अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए न केवल जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन किया, बल्कि रेलवे की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मी रेलवे की “फ्रंटलाइन टीम” का अहम हिस्सा हैं, जिनके प्रयासों से व्यवस्था अधिक अनुशासित और आर्थिक रूप से मजबूत बन रही है।

Advertisement

इस अवसर पर सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक और मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (टिकट चेकिंग) सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....