आज भी होगी बारिश, जमशेदपुर में 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें पूरा वेदर अपडेट

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर: लौहनगरी में गर्मी के बीच मौसम ने अचानक अपनी चाल बदल ली है। बुधवार शाम को आए तेज आंधी और बारिश ने जहां लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत दी। वहीं आज 9 अप्रैल और कल 10 अप्रैल के लिए भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

कल शाम का मंजर: 60 किमी की रफ्तार से चली हवाएं

​बुधवार का दिन वैसे तो तेज धूप के साथ शुरू हुआ था, लेकिन शाम होते-होते आसमान में काले घने बादलों ने डेरा डाल लिया। देखते ही देखते 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने लगी। शहर के कई इलाकों में गर्जना के साथ बारिश और वज्रपात भी दर्ज किया गया।

तापमान में गिरावट, पर नमी ने बढ़ाई बेचैनी

​पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो

बारिश: शहर में कुल 2.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

तापमान: अधिकतम तापमान 34.2°C रहा (जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है), जबकि न्यूनतम तापमान 20.2°C दर्ज किया गया।

ह्यूमिडिटी: शाम को आर्द्रता का स्तर 82% तक पहुंच गया, जिससे बारिश के बाद हल्की उमस का अनुभव भी हुआ।

​मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी राहत के साथ-साथ सावधानी बरतने की भी जरूरत है।

9 अप्रैल (आज): आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के साथ गरज और धूल भरी आंधी चलने की पूरी संभावना है।

10 अप्रैल (कल): शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली चमकने का अनुमान जताया गया है।

    Share This Article