सोनारडीह रेलवे फाटक रहेगा 3 घंटे बंद, इस समय नहीं होगा आवागमन

KK Sagar
1 Min Read

रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत सोनारडीह स्थित रेलवे फाटक संख्या-7/SPL./3T पर सड़क यातायात को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

रेल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह बंदी 11 अप्रैल की रात 11:00 बजे से 12 अप्रैल की सुबह 02:00 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान उक्त फाटक से किसी भी प्रकार का सड़क आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

बताया गया है कि ट्रेनों की सुरक्षित एवं सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। इस दौरान आवश्यक रेल संरक्षा संबंधी कार्य संपन्न किए जाएंगे।

रेल प्रशासन ने आम जनता, स्थानीय निवासियों, व्यवसायियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही, अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए यात्रा की पूर्व योजना बनाएं और यातायात निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन ने कहा कि जनसहयोग से ही इस प्रकार के कार्य समय पर और सफलतापूर्वक पूरे किए जा सकते हैं, इसलिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....