डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्यालय, गार्डनरीच में अब नेतृत्व का खालीपन खत्म हो गया है। रेलवे बोर्ड ने अनिल कुमार जैन को दक्षिण पूर्व रेलवे का नया जनरल मैनेजर नियुक्त किया है। बोर्ड द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
कौन हैं अनिल कुमार जैन?
अनिल कुमार जैन रेलवे के एक अनुभवी अधिकारी हैं और उनके पास सुरक्षा और प्रशासन का लंबा अनुभव है।
उनके करियर की कुछ खास बातें
इस नियुक्ति से पहले वे उत्तर पश्चिम रेलवे में प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने राजकोट रेल मंडल में डिविजनल रेलवे मैनेजर के रूप में भी शानदार सेवाएं दी हैं। उन्हें रेलवे सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यो का विशेषज्ञ माना जाता है।
अनिल कुमार मिश्रा की लेंगे जगह
बता दें कि दक्षिण पूर्व रेलवे के पूर्व जीएम अनिल कुमार मिश्रा 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके रिटायर होने के बाद से यह पद खाली था और एजीएम सौमित्र मजूमदार अस्थायी रूप से इस जिम्मेदारी को संभाल रहे थे। अनिल कुमार जैन की नियुक्ति के साथ ही अब जोन को स्थायी नेतृत्व मिल गया है।
कर्मचारियों में खुशी की लहर
रेलवे हलकों में अनिल कुमार जैन की नियुक्ति को लेकर काफी सकारात्मक माहौल है। अधिकारियों का मानना है कि उनके आने से सुरक्षा मानकों में और सुधार होगा। जोन के बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति मिलेगी। रेलवे परिचालन में तकनीकी मजबूती आएगी।

