मानवता की मिसाल: धनबाद में श्रीराम इनसाइट ब्रोकर्स लिमिटेड ने लगाया रक्तदान शिविर, कई लोगों ने किया ब्लड डोनेट

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद के बैंक मोड़ स्थित राजहंस मार्केट में आज श्रीराम इनसाइट ब्रोकर्स लिमिटेड, धनबाद एरिया द्वारा ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर द्वारिका दास जलान एशियन अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

इस अवसर पर संगठन के कई सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रमुख रूप से रजत दास घोष, अवधेश कुमार सिंघ, राजा सरकार, नजीर मंडल, दीप सरकार, जॉय सरकार, पार्थो कुमार, दिलीप कोरंगा और प्रदीप बनर्जी की भूमिका सराहनीय रही।

आयोजकों ने बताया कि रक्तदान एक महादान है और इस तरह के शिविरों से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। शिविर के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने सभी आवश्यक जांच और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....