कुल्टी क्षेत्र की लाइफलाइन माने जाने वाले लोको पुल और वैकल्पिक पैदल ब्रिज के बंद होने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने रेलवे अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पुल की स्थिति कमजोर होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर इसका परिचालन अस्थायी रूप से बंद किया गया है। फिलहाल मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बिजली विभाग से आवश्यक अनुमति मिलने के बाद अब काम में तेजी लाई गई है।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि करीब 24 घंटे के भीतर पैदल रेल ब्रिज को फिर से चालू कर दिया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

