डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जमशेदपुर में आज 30 महिलाओं के सपनों को नई उड़ान मिली। जिला उद्योग केंद्र के हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में आयोजित ‘सिलाई-कढ़ाई’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज रंगारंग समापन हुआ। 50 दिनों के कड़े अभ्यास के बाद, इन महिलाओं को न केवल प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र मिला, बल्कि स्वरोजगार शुरू करने के लिए एक-एक सिलाई मशीन भी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को आर्थिक संबल देने के लिए ₹300 प्रतिदिन की दर से कुल ₹15,000 की छात्रवृत्ति भी दी गई। समापन समारोह में महाप्रबंधक ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यह मशीन सिर्फ एक उपकरण नहीं, बल्कि उनके आत्मनिर्भर बनने का जरिया है।

