दुर्गापुर में ममता की मेगा पदयात्रा: सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, TMC ने दिखाई चुनावी ताकत

KK Sagar
2 Min Read

दुर्गापुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रण में तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को अपनी जबरदस्त ताकत का प्रदर्शन करते हुए औद्योगिक नगरी दुर्गापुर की सड़कों को जनसैलाब में तब्दील कर दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में निकली भव्य पदयात्रा ने पूरे शहर में चुनावी माहौल को चरम पर पहुंचा दिया।

स्टील मार्केट पांच माथा मोड़ से भिंरिगी टी.एन. स्कूल तक निकली इस विशाल पदयात्रा में हजारों कार्यकर्ता, समर्थक और आम नागरिक शामिल हुए। जैसे-जैसे पदयात्रा आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे भीड़ का आकार बढ़ता गया, जो तृणमूल कांग्रेस की मजबूत जमीनी पकड़ का संकेत देता रहा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुर्गापुर पश्चिम से प्रत्याशी कवि दत्त और दुर्गापुर पूर्व से प्रत्याशी प्रदीप मजूमदार के समर्थन में जनता से अपील की कि वे उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में विकास, जनकल्याण योजनाओं और राज्य की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा।

पूरे मार्ग में पार्टी के झंडे, गूंजते नारे और समर्थकों का जोश देखते ही बन रहा था। शहर की सड़कों पर उमड़ी यह भीड़ न सिर्फ चुनावी उत्साह का प्रतीक बनी, बल्कि यह भी साफ कर गई कि इस बार के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस पूरी तैयारी और दमखम के साथ मैदान में उतरी है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....