भीषण गर्मी का असर: झारखंड में स्कूलों का समय बदला, सुबह 7 बजे से लगेंगी कक्षाएं

KK Sagar
1 Min Read

भीषण गर्मी को देखते हुए झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी। वहीं कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित की जाएगी।

विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी शेष समय (सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक) विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।

यह आदेश 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। विभागीय सचिव की मंजूरी के बाद यह निर्णय लागू किया गया है।

गौरतलब है कि राज्य में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए छात्रों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....