संस्कृत पढ़ने की के लिए छात्राएं विवि से लगा रही गुहार, नहीं मिल रहा इंट्री
केयू के पीजी विभाग सहित पांच कॉलेजों में होती है संस्कृत की पढ़ाई
जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग सहित विश्वविद्यालय के पांच अंगीभूत कॉलेज( महिला कॉलेज चाईबासा, एसबी कॉलेज चांडिल, वर्कर्स कॉलेज, एबीएम कॉलेज और ग्रेजुएट कॉलेज में पढ़ाई होती है। लेकिन संस्कृत पढ़ने के इच्छुक छात्रों को कॉलेजों में एडमिशन नहीं मिल पा रहा है। संस्कृत पढ़ने की लगभग 10 छात्राएं वर्कर्स कॉलेज और ग्रेजुएट कॉलेज के चक्कर लगा रही है। यूजी में नामांकन के लिए विश्वविद्यालय सहित कॉलेजों के प्राचार्य को लिखित ज्ञापन सौंपने के बाद भी इन छात्राओं का नामांकन नहीं हो पा रहा है। ग्रेजुएट कॉलेज को छोर कर अन्य सभी कॉलेजों में स्थाई शिक्षक है। हालांकि ग्रेजुएट कॉलेज में भी स्थाई शिक्षक थे जिसे पिछले सत्र में ही पीजी हेड बनाकर चाईबासा ट्रांसफर किया गया है। इन कॉलेजों में एक से दो छात्रों का एडमिशन करा कर जैसे-तैसे विभाग को चलाया जा रहा है।सभी कॉलेजों को मिला कर अगर देखा जाए तो 100 से भी कम छात्र संस्कृत में अपना नामांकन करवाते हैं। कॉलेजों में जैसे-तैसे तीन-चार छात्रों का नामांकन करवा कर विभाग चलाया जा रहा है।वहीं दूसरी ओर संस्कृत में डिग्री लेने की इच्छुक छात्राएं नामांकन से वंचित है।