डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में स्नातक की छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आगामी परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 18 मई से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं।
NEP के तहत पहला बैच रचेगा इतिहास
यह परीक्षा कई मायनों में खास है क्योंकि यह वर्ष 2022 बैच की छात्राओं के लिए आयोजित की जा रही है। विश्वविद्यालय के इतिहास में यह पहली बार है जब नई शिक्षा नीति के तहत निर्धारित चार साल के यूजी पैटर्न पर परीक्षाएं ली जा रही हैं।
छात्राओं को क्या होगा विशेष लाभ?
नई शिक्षा नीति के इस पहले बैच से उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं के लिए करियर के मोर्चे पर एक बड़ी खुशखबरी है।
एक साल में पीजी: इस चार वर्षीय स्नातक प्रोग्राम को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली छात्राएं मात्र एक वर्ष में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर सकेंगी।
समय की बचत: पारंपरिक सिस्टम के मुकाबले, इन छात्राओं को उच्च शिक्षा में एक साल की बचत का सीधा लाभ मिलेगा।
इन सेमेस्टर्स के लिए जारी है प्रक्रिया
विश्वविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार यूजी सेमेस्टर-2 (वोकेशनल व रेगुलर विषय), यूजी सेमेस्टर-4 (वोकेशनल व रेगुलर विषयों की परीक्षाओं के संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

