डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर : कोल्हान प्रमंडल में भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौनी, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत निपटारा करने के लिए एक बड़ी पहल की है। विभाग की ओर से कोल्हान के सात प्रमुख विद्युत प्रमंडलों के लिए 24 घंटे काम करने वाले नए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इस वजह से तकनीकी खराबियों और ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने की शिकायतें अक्सर आती हैं। उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसीलिए हर प्रमंडल के लिए अलग से डेडिकेटेड हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
इन समस्याओं की तुरंत होगी सुनवाई
उपभोक्ता अपने प्रमंडल के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके समस्याओं की शिकायत सीधे दर्ज करा सकते हैं।
बिजली की अघोषित कटौती (पावर कट)
लो-वोल्टेज की समस्या
ट्रांसफार्मर में खराबी या जल जाना
तार और पोल (खंभा) टूटना
लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: बिजली जीएम ने सख्त हिदायत दी है कि अगर कोई कर्मचारी कॉल अटेंड नहीं करता है या शिकायत मिलने के बाद भी कार्रवाई में देरी करता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
हेल्पलाइन नंबर
अगर आप कोल्हान के इन क्षेत्रों में रहते हैं, तो अपनी बिजली संबंधी शिकायतों के लिए इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं।
जमशेदपुर (Jamshedpur): 8987628937
आदित्यपुर (Adityapur): 8434659950
घाटशिला (Ghatshila): 9431495727
सरायकेला (Seraikela): 9955653235
चक्रधरपुर (Chakradharpur): 9102935902
चाईबासा (Chaibasa): 9470360713

