जमुई जिले की बहुप्रतीक्षित झाझा-बटिया रेल लाइन परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला तो वर्ष 2027 तक यह परियोजना धरातल पर उतर सकती है। भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और 20-ई के प्रकाशन के बाद किसानों को मुआवजा देने तथा निर्माण कार्य की निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
करीब 20 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की कुल लागत ₹496.37 करोड़ तय की गई है। इस नई रेल लाइन पर 02 स्टेशन — सोनो और बटिया — बनाए जाएंगे। इसके अलावा परियोजना में 49 पुल-पुलिया, 05 रेलवे ओवरब्रिज और 04 रेलवे अंडरपास का निर्माण भी प्रस्तावित है।
जानकारी के अनुसार यह रेल लाइन कई गांवों और क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जिनमें खलासी मोहल्ला, महापुर, सोहजाना, हथिया, अंबा कटियारी, पंचपहाड़ी, प्रेमबंधा, तेलिया बेराट, घोटरी, बिंधी, कुमारी महापुर खुर्द, चंद्रा, बेजाडीह, कुमारी खास, परमाटीहाना और बटिया जैसे इलाके शामिल हैं। परियोजना पूरी होने के बाद इन क्षेत्रों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा, जिससे आवागमन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
स्थानीय लोगों का मानना है कि झाझा-बटिया रेल लाइन जमुई जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। खासकर पहाड़ी और ग्रामीण इलाकों को इससे काफी लाभ मिलेगा।

