10 दिन में चौथी बार पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का हमला, CNG भी हुई महंगी! जनता की जेब पर डबल अटैक

KK Sagar
2 Min Read

देशभर में पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सिर्फ 10-12 दिनों के अंदर चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे ट्रांसपोर्ट से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक हर चीज महंगी होने के संकेत मिल रहे हैं।

ताजा बढ़ोतरी में पेट्रोल करीब ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। इससे पहले भी 15 मई, 18 मई और 23 मई को लगातार कीमतों में इजाफा किया गया था। अब कुल मिलाकर पेट्रोल-डीजल लगभग ₹7 से ज्यादा महंगे हो चुके हैं।

दिल्ली में पेट्रोल ₹102 के करीब पहुंच गया है, जबकि मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में कीमतें पहले ही ₹108-110 प्रति लीटर के पार जा चुकी हैं। वहीं CNG के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली-NCR में CNG तीसरी बार महंगी हुई है और अब इसकी कीमत ₹81 प्रति किलो से ऊपर पहुंच गई है।

सरकार और ऑयल कंपनियों का कहना है कि पश्चिम एशिया संकट, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और सप्लाई चेन पर असर के कारण यह बढ़ोतरी करनी पड़ रही है। भारत लगभग 85-90% कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछाल का सीधा असर देश की जनता पर पड़ रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक हालात नहीं सुधरे तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं, जिससे महंगाई का दबाव और तेज होगा।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....