डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 मई 2026 को आयोजित होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET-UG) परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। एनटीए द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिस में इस फैसले की जानकारी दी गई।
क्यों टाली गई परीक्षा?
रविवार को जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के त्योहार की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। त्योहार की इसी संशोधित तारीख के मद्देनजर एनटीए ने 28 मई को होने वाली परीक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
परीक्षा से जुड़े मुख्य बिंदु
कौन सी परीक्षा टली: 28 मई को दोनों शिफ्टों में होने वाली CUET-UG परीक्षा।
स्थगन का कारण: बकरीद के त्योहार की छुट्टी की तारीख में हुआ बदलाव।
किसने लिया फैसला: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार। छात्र तारीखों और परीक्षा से जुड़े अन्य अपडेट्स के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें। फिलहाल 28 मई की परीक्षा को पूरी तरह टाल दिया गया है।

