जमशेदपुर : शहर के स्वर्णरेखा फ्लैट के पास सड़क किनारे से गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहां के आस-पास के लोगों की नजर उसपर पड़ी। पहले लोगों को लगा की वह बेहोश पड़ा है। उसके मुंह पर पानी छिड़क कर उसे उठाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं उठा। फिर नब्ज पकड़ कर देखा गया तो पता चला कि शख्स की मौत हो चुकी है। शव के बारे में लोगों ने पुलिस को शिकायत की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक इधर उधर मांग कर अपना गुजारा करता था। बुधवार की शाम तक उसे चलता फिरता देखा गया था। सुबह के समय लोगों ने देखा कि उसकी मौत हो चुकी है।