तरहसी में 115 दिव्यांग व बुजुर्ग लाभुकों को मिली व्हीलचेयर, आवागमन हुआ आसान

KK Sagar
2 Min Read

पलामू : बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तरहसी प्रखंड कार्यालय परिसर में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 115 व्हीलचेयर लाभुकों के बीच वितरित की गईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों को सहायता प्रदान करना था, जिन्हें चलने-फिरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

व्हीलचेयर प्राप्त करने वाले लाभुकों ने सरकार की इस पहल की सराहना की। लाभुक रामलखन सिंह, उदित राम, शंकर सिंह, सुनीता देवी एवं घूनरी देवी समेत अन्य लोगों ने कहा कि व्हीलचेयर मिलने से उनके दैनिक जीवन में काफी सहूलियत होगी और आवागमन की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि कुछ जरूरतमंद लाभुक विभिन्न कारणों से वितरण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। ऐसे पात्र व्यक्तियों के लिए प्रखंड कार्यालय में अभी भी व्हीलचेयर एवं अन्य सहायक सामग्री उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि संबंधित लाभुक प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि सरकार बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनकी दैनिक जरूरतों को आसान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से इस प्रकार के वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ सीधे पहुंच सके।

TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....