झारखंड, बिहार और बंगाल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 7 से 18 जून तक कई ट्रेनें रीशेड्यूल, टाटा-हटिया एक्सप्रेस का रूट बदला

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: अगर आप अगले कुछ दिनों में झारखंड, बिहार या पश्चिम बंगाल के बीच ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने विकास कार्यो और परिचालन संबंधी कारणों से कई ट्रेनों के शेड्यूल और रूट में बड़ा बदलाव किया है। राहत की बात यह है कि जिन ट्रेनों को पहले रद्द करने का फैसला लिया गया था, उनमें से कई ट्रेनों को अब रीशेड्यूल कर चलाया जाएगा।

टाटा-हटिया एक्सप्रेस अब बदले हुए रूट से चलेगी
​रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टाटानगर से हटिया के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 18601 (टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस) के मार्ग में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।
बदला हुआ रूट: आगामी 02, 03 और 06 जून को टाटानगर से रवाना होने वाली यह ट्रेन अपने नियमित रूट के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेगी। अब यह ट्रेन चांडिल, गुंडाबिहार और मुरी होते हुए हटिया तक जाएगी।

12 से ज्यादा ट्रेनें हुई रीशेड्यूल, कई मेमू स्पेशल रद्द
​आद्रा रेलमंडल में चल रहे विकास कार्यो के चलते रेलवे ने 1 से 7 जून के बीच भी ट्रेनों के परिचालन में बड़ा फेरबदल किया है।
ट्रेनें हुई रीशेड्यूल: 07 से 18 जून तक टाटा-शालीमार और हावड़ा-संतरागाछी समेत लगभग एक दर्जन (12) ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है। पिछले हफ्ते इन ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने की घोषणा की गई थी, लेकिन यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए अब इन्हें रीशेड्यूल कर चलाया जा रहा है।
मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द: इस अवधि के दौरान अलग-अलग तारीखों में 6 मेमू स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी।
शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट: यात्रियों के ध्यान देने योग्य बात यह भी है कि 4 जोड़ी ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया गया है।

सफर से पहले जरूर करें ये काम
​रेलवे के इस फैसले से झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों का सफर प्रभावित हो सकता है। ऐसे में रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की सही और ताजा स्थिति अवश्य जांच लें। यात्री रेलवे के आधिकारिक पूछताछ नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं। यात्री नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की लाइव स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share This Article