पलामू में परिवहन विभाग को मिला नया नेतृत्व, राजेश साहू ने संभाला कार्यभार

KK Sagar
1 Min Read

मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू प्रमंडल की आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार मनीष कुमार ने अपने पद का प्रभार राजेश साहू को विधिवत सौंप दिया।

इस अवसर पर आयुक्त कुमुद सहाय ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए परिवहन विभाग के कार्यों के सुचारू संचालन, राजस्व संग्रहण में वृद्धि तथा आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने नवपदस्थ उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव एवं क्षेत्रीय परिवहन पदाधिकारी राजेश साहू को विभागीय दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता के साथ करने का निर्देश दिया।

पदभार ग्रहण करने के बाद राजेश साहू ने विभागीय कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मौके पर आयुक्त कार्यालय, पलामू के अधिकारियों एवं कर्मियों ने राजेश साहू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफल कार्यकाल की कामना की।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....