​ट्रेन से सफर करने वाले पढ़ लें यह जरूरी खबर, 4 से 11 जून के बीच बंद रहेंगे ये रूट

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : आद्रा रेल मंडल के पुरूलिया-गौरीनाथधाम और छर्रा-पुरूलिया-टमना रेल खंड पर रेल ब्रिज में गार्डर लगाने का काम होना है। इसके लिए रेलवे 04 से 11 जून के बीच ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लेगा। इस विकास कार्य के कारण 06 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि 08 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। इसके अलावा एक ट्रेन का रूट भी बदला गया है।

पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें (06 ट्रेनें)
​ट्रेन नंबर 63592/63591 (आसनसोल-बोकारो स्टील सिटी-आसनसोल मेमू): 04, 08 और 11 जून को रद्द रहेगी।
​ट्रेन नंबर 68023/68024 (झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू): 08 और 11 जून को रद्द रहेगी।
​ट्रेन नंबर 68053/68054 (आद्रा-बराभूम-आद्रा मेमू): 08 और 11 जून को रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले रुकने वाली ट्रेनें (शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन)
​इन ट्रेनों को इनके आखिरी स्टेशन तक न चलाकर बीच में ही (आद्रा स्टेशन पर) रोक दिया जाएगा और वहीं से ये वापस लौट जाएंगी।
​खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18035/18036): 04, 08 और 11 जून को यह ट्रेन सिर्फ आद्रा तक ही जाएगी। आद्रा से हटिया के बीच यह अप और डाउन दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी।
​आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू (68055/68056): 08 और 11 जून को यह सिर्फ आद्रा स्टेशन तक चलेगी। आद्रा से टाटानगर के बीच इसका परिचालन नहीं होगा।
​आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593): 08 और 11 जून को यह ट्रेन आद्रा तक ही जाएगी। आद्रा से पुरुलिया के बीच यह रद्द रहेगी।
​संतरागाछी-पुरूलिया-संतरागाछी एक्सप्रेस (12883/12884): 08 और 11 जून को यह ट्रेन भी आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी। आद्रा से पुरूलिया के बीच इसका परिचालन बंद रहेगा।

इस ट्रेन का बदला गया रूट
​ट्रेन नंबर 18601 (टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस): 04, 08 और 11 जून को टाटानगर से खुलने वाली यह ट्रेन अपने तय रूट के बजाय चांडिल, गुंडाबिहार और मुरी होते हुए हटिया जाएगी।

बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए किए जा रहे इस काम से हजारों यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए वे स्टेशन आने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम या आधिकारिक ऐप के जरिए ट्रेनों की लाइव स्थिति जरूर जांच लें।

Share This Article