धनबाद- ऑपरेशन सतर्क के तहत देसी शराब (महुआ) के साथ तीन महिला को गिरफ्तार किया गया है। टास्क टीम ने धनबाद स्टेशन के साउथ साइड जनता ब्रिज के पास से तीन महिलाओं को एक-एक बोतल यानी कुल 3 लीटर देसी शराब (महुआ) के साथ रंगे हाथ पकड़ा।
गिरफ्तार के बाद तीनों महिलाओं को आगे की करवाई के लिए उत्पाद विभाग धनबाद को सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार महिलाओं के नाम, मूसा कुमारी (27), कारी देवी (33) और रजिया खातून (25) बताया जा रहा है तीनों पुराना बाजार, थाना-बैंकमोड, धनबाद की रहने वाली है।
ग़श्ती दल में शामिल बल सदस्य में उप- निरीक्षक शाहिना इस्लाम, RPF/Post/DHN, आरक्षी पुनम कुमारी, RPF/Post/DHN, आरक्षी अनिल कुमार, RPF/Post/DHN, आरक्षी प्रविंद कुमार शामिल रहे।

