डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: जब स्कूल के फैकल्टी की मेहनत, माता-पिता का भरोसा और बच्चों का कड़ा परिश्रम एक साथ मिलते हैं, तो सफलता का इतिहास रचा जाता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है वैली व्यू स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने। स्कूल के बोर्ड टॉपर्स के साथ-साथ IIT और NIT जैसी देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं में जगह बनाने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां उन्हें ट्रॉफी, ट्रॉली बैग और कैश प्राइज देकर नवाजा गया।
नर्सरी से पढ़े बच्चों ने बढ़ाया स्कूल का मान
इस मौके पर स्कूल के वाइस प्रिंसिपल डॉ. जे. के. पाण्डेय ने एक बेहद भावुक और गर्व करने वाली बात साझा की। उन्होंने बताया कि जितने भी बच्चों का चयन इस साल IIT या NIT में हुआ है, ये सभी हमारे स्कूल में नर्सरी क्लास से पढ़ रहे हैं। यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए एक अत्यंत गौरवशाली क्षण है। डॉ. पाण्डेय ने इस ऐतिहासिक सफलता का पूरा श्रेय स्कूल के बेहतरीन शिक्षकों, अभिभावकों के अटूट विश्वास और बच्चों की दिन-रात की कड़ी मेहनत को दिया। वहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और स्कूल की प्रिंसिपल मिक्की सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
दो होनहारों को मिला ‘कमिंस यंग एचीवर अवॉर्ड’
इस समारोह में विशेष रूप से दो विद्यार्थियों, मृदुला मिश्रा और कार्तिकेश को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘कमिंस यंग एचीवर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। इन दोनों ही छात्रों को पुरस्कार के रूप में 10-10 हजार रुपये का नकद प्राइज दिया गया।
ये हैं वैली व्यू स्कूल के चमकते सितारे (टॉपर लिस्ट)
कार्यक्रम के दौरान साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स को मंच पर सम्मानित किया गया
साइंस स्ट्रीम (Science Toppers):
श्रीमन चंद्रा: 94.4% (IIT मंडी में चयन)
नीलाद्री कर्मकार: 94% (NIT जमशेदपुर में चयन)
अनिरुद्ध राज: 89%
सौरोदीप बासु
पीयू दत्ता: 86.4%
स्वराज संतरा: 84.8%
कुमार आयुष्मान: 83%
इशिका यादव: 82.8%
खुशी कुमारी: 82.2%
जोया नूरी: 82.2%
हर्षिता मंडल: 81%
कॉमर्स स्ट्रीम (Commerce Toppers):
दीपशिखा: 90.8%
स्नेहा कुमारी: 90.4%
अंशप्रीत कौर: 89.8%
अंशिका तिवारी: 86.4%
आदर्श आनंद: 85.4%
समारोह का संचालन: इस पूरे शानदार कार्यक्रम का सफल संचालन और धन्यवाद ज्ञापन स्कूल की शिक्षिका सुचेतना लाहिड़ी द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर का माहौल जश्न और गौरव से सराबोर रहा।

