पलामू – चेक बाउंस मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार : न्यायालय के सामने किया जाएगा पेश

KK Sagar
1 Min Read

पलामू। चेक बाउंस (Cheque Bounce) से जुड़े एक मामले में जारी गैर-जमानतीय वारंट के आधार पर पुलिस ने फरार वारंटी नंद कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी नंद कुमार यादव, पिता रामबृक्ष यादव, निवासी बारालोटा हाउसिंग कॉलोनी, थाना शहर, जिला पलामू का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध चेक बाउंस मामले में न्यायालय द्वारा गैर-जमानतीय वारंट (NBW) जारी किया गया था। वारंट के निष्पादन के क्रम में उसे 29 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....